Home » कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित हुई जमानत पर रिहा, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित हुई जमानत पर रिहा, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी

by admin

आगरा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित को जमानत पर अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया जबकि अन्य कांग्रेसी नेता अभी जेल में बंद है। बता दें कि बीते दिन कांग्रेसियों द्वारा टोरेंट के खिलाफ प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी थी, कांग्रेसियों की मांग थी कि लॉकडाउन के समय का बिजली बिल माफ होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में टकराव हुआ, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, महिला जिला अध्यक्ष के कपड़े तक फट गए थे। पुलिस ने जिला अध्यक्ष सहित 8 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था।

कांग्रेसियों द्वारा जमानत मंजूर कराई गई। जमानत की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, भारी मात्रा में पुलिस अस्थाई जेल हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज पर पहुंच गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भी स्वागत के लिए पहुंच गए। जैसे ही जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित गेट से बाहर निकली तभी कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेसियों ने टोरेंट के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

संभावना जताई जा रही है कि अस्थाई जेल में बंद अन्य 7 कांग्रेसियों को गुरुवार को जमानत पर रिहा किया जा सकता है। वहीं स्वागत जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने एक बार फिर यह बात दोहराई कि टॉरेंट बिल और स्कूल फीस माफी के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles