आगरा। अवैध असलहे और देसी तमंचे पर डीजे पर डिस्को होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
21 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस 21 सेकंड के वीडियो में नई उम्र के कुछ लड़के अवैध असलहे और देसी तमंचा लेकर डीजे पर डिस्को कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरहन थाना क्षेत्र के आवलखेड़ा चौकी इलाके का है। जहां पर एक टीका लगन समारोह के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए नई उम्र के लड़के अवैध असलहे के साथ तमंचे पर डिस्को कर रहे हैं।
यह वीडियो आवलखेड़ा चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी का है। जहां एक तरफ शादी कार्यक्रमों के दौरान हर्ष फायरिंग और हथियार चलाने पर पूर्ण तरीके से रोक है तो वहीं 21 सेकेंड का यह वीडियो बरहन पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस के आला अफसर अवैध असलहे लेकर तमंचे पर डिस्को करने वाले युवकों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं।