Home » अग्निवीर भर्ती रैली में परीक्षा देने आए युवक की करंट लगने से हुई मौत

अग्निवीर भर्ती रैली में परीक्षा देने आए युवक की करंट लगने से हुई मौत

by admin

Agra. अग्निवीर बनने का सपना लेकर अग्निवीर भर्ती रैली में परीक्षा देने आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में भी कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर मृतक युवक के परिजन भी आगरा के सिकंदरा थाने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में हो रही है भर्ती

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आनंद इंजीनियरिंग कालेज में दस अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इसमें हर दिन पांच से छह हजार युवा शामिल हो रहे हैं। गुरुवार रात 12 बजे इटावा के भरथना, ताखा, जालौन के उरई, माधौगढ़ और कोंच के 5868 युवाओं को रैली में शामिल किया गया। इसमें जय प्रकाश नगर, जालौन निवासी निशांत यादव भी शामिल थे।

हाईटेंशन लाइन से लगा करंट

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय निशांत यादव को भर्ती स्थल से कुछ दूरी पर स्थित मां वैष्णो होटल एवं रेस्टोरेंट के सामने बस पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन से करंट लगा था। गुरुवार रात 3.50 बजे के करीब ये हादसा हुआ। साथी अभ्यर्थी उसे एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया गया।

छोटे कद की वजह से रिजेक्ट हुआ था निशांत

निशांत यादव के साथ भर्ती देखने आए आयुष ने बताया कि निशांत यादव रात को 1:30 बजे भर्ती रैली में छोटे कद के चलते रिजेक्ट हो गए थे। इसके बाद वे मथुरा जाने के लिए वहां खड़ी बस की छत से अपने साथियों को बुलाने के लिए चढ़े थे। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

परिवार में मचा कोहराम

इस पूरी घटना के बाद मृतक युवक की परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना था कि निशांत अग्निवीर बनना चाहता था और इसके लिए वह काफी मेहनत भी कर रहा था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना के बाद घर की महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Comment