आगरा (16 May 2022 Agra News)। आगरा से युवक लापता। हत्या की आशंका, बाइक पर मिली खून की छींटें।
शाहदरा निवासी पप्पू लोधी पुत्र स्वर्गीय डोरीलाल पेशे से किसान है। रविवार शाम को वह घर से खेत पर गया था। शाम छह बजे तक वह काम करता रहा, जबकि अन्य परिवारीजन लौट आए। परिजनों ने बताया कि रात को उसकी बेटी छत से गिर गई, तो घरवालों ने जानकारी पप्पू को दी। तब उसने कहा कि वह बस घर पहुंच रहा है लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं आया। उसके बेटे ने दोबारा फोन लगाया। तब फोन आउट आफ कवरेज था। तब घरवालों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
सोमवार सुबह झरना नाले के पास उसकी बाइक मिली। उस पर खून के दाग थे। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि थाना एत्मादपुर पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। तहरीर भी नहीं ली। बाद में उन्होंने एत्मादुद्दौला थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधायक ने दी उच्च अफसरों को जानकारी
इधर जानकारी पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से बात की। बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।