Home » बटेश्वर यमुना नदी में डूबा युवक, तलाश में चला सर्च अभियान

बटेश्वर यमुना नदी में डूबा युवक, तलाश में चला सर्च अभियान

by admin

आगरा। तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना नदी नहाने आए चार युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। समय रहते नाविक गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया। एक युवक पानी में लापता हो गया था। जिसकी खोजबीन पुलिस एवं गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दूसरे दिन जारी रही मगर युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार बाह क्षेत्र के गांव पार्वतीपुरा निवासी जीतू पुत्र भारत सिंह, छोटू पुत्र अमन, रोहित पुत्र दलबीर, ओमकार पुत्र ओम प्रकाश, रंजीत पुत्र लाखन सिंह, विजय उर्फ लुक्का पुत्र शिव सिंह उम्र करीब 17 वर्ष, सभी युवाओं का ग्रुप बुधवार को दोपहर होली की पड़वा को तीर्थ धाम बटेश्वर में नहाने के लिए आए थे।बताया गया है कि वे पेंटून पुल के द्वारा यमुना नदी के दूसरी तरफ नहाने के लिए पहुंचे।

सभी नदी के गहरे पानी में एक साथ नहाने के लिए चले गए। जहां नहाते समय चारों युवा नदी के गहरे पानी में डूब गए। युवकों को नदी में डूबता देख किनारे पर नहा रहे अन्य साथियों ने शोर मचा दिया। जिस पर वहां मौजूद नाविक गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और समय रहते युवक को जीतू, छोटू, रोहित को पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया जबकि चौथा युवा विजय संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में लापता हो गया।

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक को विजय को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में युवक का कोई अता पता नहीं चल सका था। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को भी सूचित किया है। अगर कोई संदिग्ध शव मिले तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। वहीं युवक के लापता होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Comment