Home » राहुल गांधी के पोस्टर पर जूते मारने के विवाद में यूथ कांग्रेस ने हिंदूवादी संगठन के ख़िलाफ़ दी तहरीर

राहुल गांधी के पोस्टर पर जूते मारने के विवाद में यूथ कांग्रेस ने हिंदूवादी संगठन के ख़िलाफ़ दी तहरीर

by admin

आगरा। स्पीड कलर लैब संजय पैलेस पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर पर जूते मारने और थूकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। धारा 370 को लेकर एक हिंदूवादी संगठन ने नेताओं के पोस्टर बनाकर उन पोस्टरों को जूते से पीटने और थूकने का कार्यक्रम किया था। इस विरोध प्रदर्शन में हिंदूवादी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाना बनाया था। पार्टी नेता के पोस्टर के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने से कंग्रेसियो में आक्रोश व्याप्त है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता निवर्तमान कार्यकारी शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुदीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हरिपर्वत थाने पर जमकर प्रदर्शन किया और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पर सीओ हरिपर्वत गोपाल चौधरी मौके पर पहुँच गए और सभी को कार्यवाही का भरोसा देकर शांत किया। इंडियन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने हरीपर्वत थाने में हिंदूवादियों के खिलाफ तहरीर दी और सभी पर कानूनी कार्यवाही की मांग की। सीओ गोपाल चौधरी ने कांग्रेसियों की तहरीर को रिसीव किया तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए।

कांग्रेसियों का कहना है कि इस लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है इसका मतलब यह नही है कि आप किसी नेता की सरेराह इस तरह से बेज्जती करे। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने आज जो कृत्य की है वो अशोभनीय है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment