Home » महात्मा गांधी बनकर निकले युवक ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

महात्मा गांधी बनकर निकले युवक ने लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

by admin

Agra. ‘शहर वासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ने के लिए महात्मा गांधी खुद सड़कों पर निकल पड़े। सड़कों पर कूड़े के ढेर देखकर उनका मन और दिल दोनों व्यथित हुआ। सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छ भारत का होना आवश्यक है, इसीलिए महात्मा गांधी ने खुद लोगों से वार्ता की और उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। सड़कों पर गंदगी देख अपने हाथों से सफाई भी करना शुरू कर दिया। लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह भी स्वच्छता के इस अभियान में शामिल हो गए।’

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इस अभियान से जोड़ा जा रहा है तो इस अवसर पर विमल नाम के एक युवा ने महात्मा गांधी के स्वरूप को रखा। अपने पूरे शरीर को मुल्तानी मिट्टी से रंगा। फिर बापू के समान चश्मा लगाकर और उन्हीं के समान हाथों में लाठी लेकर सड़कों पर निकल पड़ा। सड़क पर निकलने के दौरान जो भी राहगीर या व्यक्ति मिला उसे वार्ता की और स्वच्छता के प्रति उसे जागरूक भी बनाया, साथ ही महात्मा गांधी के जो आदर्श थे उन पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।

महात्मा गांधी का स्वरूप धारण किये इस युवा का कहना था कि महात्मा गांधी ने जो भारत बनाने का सपना देखा था वह भारत आज नजर नहीं आता। चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर व्यक्ति सिर्फ असत्य ही बोलता है जबकि महात्मा गांधी का कहना था कि हर व्यक्ति को सत्य बोलना चाहिए और भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए तभी तो राम राज्य स्थापित होगा लेकिन आज स्थिति बिलकुल विपरीत है।

स्वच्छता के लिए कर रहा है प्रेरित

इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वरूप को रखकर युवा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करता हुआ नजर आया। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले को टोकने का काम किया तो वहीँ कूड़े को डस्टबिन में डालने के लिए सभी को प्रेरित किया। उसने कहा कि अगर आप सुधर जाएंगे तो भारत महात्मा गांधी के सपनों का भारत बन जाएगा। जब महात्मा गांधी बन युवक ने गंदगी कर रहे लोगों को टोकना शुरू किया तो वह भी शर्मिंदा होते हुए नजर आए। उन्होंने कूड़ा और कचरा सड़कों पर न फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment