Home » यमुना प्रेमियों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प, की सामूहिक आरती

यमुना प्रेमियों ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प, की सामूहिक आरती

by admin

आगरा। प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ शहर भर के यमुना-श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आरती का शुभारम्भ महंत गौरव गिरि, सागर गिरी और केशव गिरी ने किया जिसके बाद सभी यमुना प्रेमियों ने एक साथ मिलकर यमुना मैया की आरती की और यमुना मैया को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक मदन मोहन शर्मा, महन्त गौरव गिरी ने संयुक्त रुप से मिलकर अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया और उन्हें “यमुना साधक सम्मान” से सम्मानित भी किया।

आयोजक श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुना प्रेमियों को आमंत्रित कर यमुना शुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता हैं एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं। मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस बात पर चिंतन मनन किया जाता है कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी हो और प्रदूषण मुक्त रहे।

यमुना आरती के दौरान डॉ यादवेंद्र शर्मा, अशोक चाहर, वीरेंद्र सिंह रामानुज मिश्रा, उमाकांत सारस्वत, एडवोकेट अभिषेक गर्ग, विनय शर्मा, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, नकुल सारस्वत, अमन सारस्वत को फूलमाला व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया |

Related Articles

Leave a Comment