Home » सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मैक्स पलटने से लगी आग, ड्राइवर की जलकर हुई दर्दनाक मौत

सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मैक्स पलटने से लगी आग, ड्राइवर की जलकर हुई दर्दनाक मौत

by admin

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। रविवार तड़के सुबह भी यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। हादसे के दौरान मैक्स गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गयी। इस घटना में मैक्स पिकअप का ड्राइवर जिंदा जल गया और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।

घटना सुरीर थाना क्षेत्र स्थित माइलस्टोन 82 के पास का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मैक्स-पिकअप नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हुई और पुलिया से टकरा कर पलट गई। मैक्स के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता तब तक आग ने चालक को चारों तरफ से घेर लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घंटो बाद इस हादसे की सूचना पुलिस को हो पाई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँच गयी। फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने चालक के जले हुए शव को बाहर निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोनी निवासी इंताज मैक्स-पिकअप से पशु लेने गाजियाबाद के बिचपुरीराया जा रहा था। उसी गाड़ी पर दो व्यापारी लीलू और नदीम भी पीछे बैठे हुए थे। सुरीर क्षेत्र में अचानक माइलस्टोन 82 के समीप मैक्स-पिकअप अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा कर पलट गई। मैक्स के पलटते ही उसमें लगी सीएनजी की पाइप फट गई और भीषण आग लग गई, जिससे चालक जिंदा जल गया। वहीं मैक्स में बैठे व्यापारी लीलू और नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Comment