Home » महिलाऐं आगे आकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें, भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न

महिलाऐं आगे आकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें, भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन संपन्न

by pawan sharma

फतेहाबाद। महिलाऐं एकजुट होकर राजनीती में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तभी आधी आबादी का प्रयास सांर्थक होगा, उक्त विचार फतेहाबाद के शिव शक्ति गार्डन में आयोजित फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के विजय संकल्प महिला सम्मेलन में बोलते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कलावती सिंह ने व्यक्त किये। इस दौरान भाजपा नेत्री निर्मला दीक्षित सहित बडी संख्या में महिला नेत्रियां मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदू सिंह और संचालन हेमा चौहान ने किया।

कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं की सैकडों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक जितेंद्र वर्मा की पत्नी राधा वर्मा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मानजनक मंच दिया है और राजनीति में हिस्सेदारी करायी है।

इस दौरान प्रमुख रूप से आशा देवी चक, बबिता चौहान, पंकजा शर्मा, रूबी जैन, सरला राजपूत, राधा तौमर, अंजू सचान, लक्ष्मी लवांनियां, कृष्णा गर्ग, सुनीता सारस्वत सहित बडी संख्या में महिलाऐं मौजूद रही। वहीं वरिष्ठ नेता शेर सिंह, गिर्राज कुशवाह, नितिन गुप्ता, सुशील शर्मा, मयंक जादौन, निक्की पाराशर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाऐं संभाली।

Related Articles

Leave a Comment