Home » ग्रीन गैस की लाइन में लीकेज होने से आग की लपटों में घिरी महिला, कर्मचारी काम छोड़ भागे

ग्रीन गैस की लाइन में लीकेज होने से आग की लपटों में घिरी महिला, कर्मचारी काम छोड़ भागे

by admin
Women engulfed in flames due to leakage in green gas line, workers left work

Agra. सोमवार सुबह थाना ताजगंज क्षेत्र अतंर्गत फतेहाबाद रोड़ स्थित गांव तोरा के कैलाश कुंज कालोनी में ग्रीन गैस कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गैस की लाईन में आग लगने के कारण एक महिला बुरी तरह झुलस गई। आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग से झुलसी महिला को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपकों बता दें की आज सुबह रंजना पत्नी मुकेश रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान ग्रीन गैस के कर्मचारी घर के बाहर लाईन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। अचानक से गैस लाईन लीक हो गयी और आग लग गयी। किचन में खाना बना रही रंजना को आग की लपटो ने घेर लिया। परिवार के लोगों ने काफी मशक्त के बाद आग को बुझाया।

आग से घिरी महिला को देख ग्रीन गैस के सभी कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए लेकिन लोगों ने एक कर्मचारी को पकड़ लिया। लोगों के पकड़े जाने पर कर्मचारी ने खुद बताया कि कार्य में लापरवाही से गैस लीक हुई और यह हादसा हो गया।

वहीं इस घटना से और ग्रीन गैस के कर्मचारियों की लापरवाही से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने बताया की कम्पनी द्वारा लोगों के घरों के सामने कनैक्शन कर पाईप छोड़ दिए है जो हादसे का सबब बन रहे हैं लेकिन कनैक्शनों को अभी तक जोड़ा नहीं गया है। परिजनों के अनुसार महिला बाल बाल बची है। अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है। परिजनों ने बताया इस बात को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है।

Related Articles