Home » कोरिया से आये डेलिगेशन का महापौर ने किया स्वागत, समझाई स्मार्ट सिटी की कार्यशैली

कोरिया से आये डेलिगेशन का महापौर ने किया स्वागत, समझाई स्मार्ट सिटी की कार्यशैली

by admin

आगरा। बुधवार को आगरा कोरिया के नेशनल डिप्लोमेटिक एकेडमी के 12 सदस्यीय डेलिगेशन नगर निगम पहुंचा। अतिथि देवो भव: की परंपरा को निभाते हुए कोरिया के इस डेलिगेशन का महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने नगर निगम स्थिति स्मार्ट सिटी ऑफिस में स्वागत सत्कार किया। महापौर ने इस डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल सेअंग सू पार्क और डेलिगेशन में शामिल सभी सदस्यों का बुके भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया

इसके बाद स्मार्ट सिटी ऑफिस में आगरा शहर को डेवलप करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया गया। इस प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी के ऑफिसर ने कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक एकेडमी के सदस्यों को बताया गया कि आगरा को बेहतर, विकसित,सुंदर और सुसज्जित बनाने के लिए किन-किन योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत आगरा शहर को स्वच्छ बनाने और सैनिटाइजेशन के कार्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आगरा शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्य और विभिन्न योजनाओं को देखकर कोरिया के डेलिगेशन के सभी सदस्य काफी उत्साहित दिखाई दिए और यहां की कुछ तकनीकों और योजनाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने यहां की तकनीक और योजनाओं को भी साझा किया।

इस प्रेजेंटेशन से पहले कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक एकेडमी के सभी सदस्यों ने स्मार्ट सिटी ऑफिस का दौरा किया और स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने सीसीटीवी कंट्रोललिंग रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों ने डेलिगेशन के सभी सदस्यों को बताया कि आगरा शहर की सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनकी कंट्रोलिंग इसी रूम से होती है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अप्रिय घटना होने पर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। आगरा नगर निगम के इस प्रयास की डेलिगेशन ने सराहना की।

महापौर नवीन जैन का कहना था कि आज कोरिया से 12 सदस्यों का डेलिगेशन आया है। इस डेलिगेशन में कोरिया के सभी विभागों के सीनियर ऑफिसर हैं। इस डेलिगेशन ने आगरा शहर में स्वच्छता और विकास को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी ली है। एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगरा शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चले रही योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी गयी है। इतना ही नहीं वार्ता के दौरान एक दूसरे की योजनाओं और तकनीकों की भी जानकारी साझा की है जिससे यहां की बेहतरीन योजनाओं को वह अपने देशों में लागू कर सके और वहां की बेहतर योजना और तकनीकों को आगरा में लाकर शहर को लाभ पहुंचाया जा सके।

इस दौरान कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक अकैडमी डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल सेअंग सू पार्क ने उन्हें कोरिया आने का भी न्योता दिया है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना था कि कोरियाई डेलिगेशन ने सुबह आगरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उन्हें देखा शहर को डवेलप करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों से वह संतुष्ट नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे देश की बेहतर तकनीक और योजनाओं को साझा करने पर भी जोर दिया है। नगर आयुक्त ने कोरियाई डेलिगेशन से अपील भी की है कि आगरा शहर विश्व विख्यात है। अगर वह इस शहर में कोई बड़ी परियोजना लगाएं तो इसका बहुत लाभ मिलेगा।

कोरिया नेशनल डिप्लोमेटिक अकैडमी डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल सेअंग सू पार्क ने कहा कि आगरा शहर में स्मार्ट सिटी के तहत किस तरह से कार्य हो रहा है और किस तरह की तकनीकी अपनाई जा रही है इसे देखने के लिए वह आगरा आए हैं जिससे वह अपने देश में इन योजनाओं और तकनीक को साझा कर सकें। क्योंकि जिस तरह से कोरिया और भारत के संबंध मजबूत हो रहे हैं वह भविष्य में विकास के लिए एक नई पटकथा लिखेंगे।

इस दौरान महापौर नवीन जैन ने कोरिया डेलिगेशन में आए सभी सदस्यों को जरदोजी से बनी हुई तस्वीर भेंट की।

Related Articles

Leave a Comment