Home » ‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ी महिलाओं को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ी महिलाओं को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

by admin
Women associated with 'Self Help Group' were made aware of their rights and rights

फिरोजाबाद। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सैलई में किया गया। प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी सुभाष वीर सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सृजन की आधार है। ऐसे में नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 इत्यादि उपलब्ध हैं। जिस पर कॉल करते ही त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक आर बी राजपूत ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। आवश्यकता यह है कि महिलाएं जागरूक हों, अपने हक़ और अधिकार को जानें। जब महिलाएं अपनी कर्मठता और शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बनेगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी।

शहर मिशन प्रबंधक विनोद त्रिपाठी व मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक थाना पर महिला हेल्प डेस्क का संचालन भी महिलाओं की सुविधा एवं उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु किया गया है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संबंधित योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को शहर समन्वयक दुर्वेश कुमार व सामुदायिक आयोजक पंकज कुमार ने भी संबोधित किया।

इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी रानी देवी, सुनीता, प्रीति, अनीता, अंजू, कंचन, शालू, ललिता, गुलशन, राधा, गुंजन, दुर्गेश, प्रियंका, ऊषा, महादेवी, सूरजमुखी इत्यादि करीब आधा सैकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles