Home » आगरा के अस्पताल से 2 दिन पहले डिस्चार्ज होकर मथुरा इलाज कराने पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

आगरा के अस्पताल से 2 दिन पहले डिस्चार्ज होकर मथुरा इलाज कराने पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

by admin

आगरा। सोमवार देर रात आगरा की एक 55 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह महिला थाना मंटोला क्षेत्र की रहने वाली है। किडनी की समस्या होने पर महिला ने भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया था और 2 दिन पहले ही वहां से डिस्चार्ज कर मथुरा के नामी अस्पताल में शिफ्ट हुई थी। इसलिए कोरोना संक्रमित इस महिला की संख्या मथुरा जिले में गिनी जाएगी लेकिन परेशानी की यह बात है कि भगवान टॉकीज स्थित हॉस्पिटल में वह महिला लगभग 8 दिन भर्ती रही थी। इस कारण आगरा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग टीम के हाथ पांव फूले हुए हैं। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पारस हॉस्पिटल को अपने कब्जे में लेकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टर्स, नर्स व अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

वहीं दूसरी तरफ यह जानकारी सामने आने के बाद भगवान टॉकीज स्थित हॉस्पिटल का प्रशासन बुरी तरह हिल गया है। हॉस्पिटल में काम करने वाले समस्त डॉक्टर व स्टॉफ में हड़कंप मच गया है। पूरे अस्पताल को आइसोलेशन करने के साथ-साथ सभी स्टाफ का परीक्षण किया जा रहा है।

Related Articles