Home » आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया जाएगा जागरूक

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया जाएगा जागरूक

by admin
Women and girls were made aware by Mahila Shakti Kendra under Amrit Mahotsav of Independence

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पाँच से 11 मार्च तक जनपद स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जनपद आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के गांव सेमरा व ब्लाक अछनेरा में महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल ब्रेक द वॉयस कैंपेन के जरिए सामाजिक रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को तोड़कर सफल हुई महिलाओं से परिचय कराया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को जनपद आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के गांव सेमरा व ब्लाक अछनेरा में ब्रेक तो वॉइस से महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित ने बताया कि सात मार्च को ‘वूमन ऑफ टुमारो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय, कालेज, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों व संरक्षण गृहों आदि के स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मेगा इवेंट ‘अनंता’ का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं, जैसे- एंटरप्रेन्योरर, उद्यमी, समाजसेवी व समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर टीवी, रेडियो, एफएम, कम्युनिटी रेडियो, टाक शो, गोष्ठियों, अखबार आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। नौ मार्च को ‘गो पर्पल’ सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने व लैंगिक समानता में अपनी भागीदारी निभाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पर्पल (बैगनी) कपड़ों, कैप, आर्म रिस्ट बैंड के साथ वाली फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। महिला कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस गतिविधि में अनिवार्य रूप से भाग लेना है। इसके लिए गो पर्पल हैशटैग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

10 मार्च को ‘हेल्थ वाच’ कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व किशोरियों की प्रमुख स्वास्थ्यगत समस्याओं और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 11 मार्च को ‘सुरक्षा वारियर्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, ग्रामीण विकास, पुलिस व महिला कल्याण विभाग के समन्वय से परिसरों, ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों, रास्तों, क्षेत्र विशेष में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिहाज से ‘जोखिम वाले स्थलों’ की पहचान की जाएगी और उसके बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा इन्हीं क्षेत्रों से सुरक्षा वारियर्स के रूप में लोगों की पहचान भी की जाएगी।

Related Articles