Home » आगरा में विद्युत तार से महिला को लगा करंट, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

आगरा में विद्युत तार से महिला को लगा करंट, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

by admin
Woman got electrocuted due to electric wire in Agra, after death there was uproar in the family

आगरा। आगरा में विद्युत तार से महिला को लगा करंट, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम।

जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव शांति नगर सन्नपुरा में घर में सफाई करते समय विद्युत मीटर के तार से अचानक करंट लगने से महिला की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी नंदराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव शांति नगर सन्नपुरा थाना बाह परिजनों के मुताबिक मंगलवार को अपने घर पर साफ सफाई का कार्य कर रही थी।

तभी घर में लगे विद्युत मीटर के शार्ट विद्युत तार से महिला को अचानक भीषण करंट लग गया। करंट लगने से महिला बेहोश हो गई उसे तत्काल परिजनों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Comment