Home » खरीददारी के दौरान महिला ने दो सोने की अंगूठी की पार, सीसीटीवी में कैद हुए घटनाक्रम

खरीददारी के दौरान महिला ने दो सोने की अंगूठी की पार, सीसीटीवी में कैद हुए घटनाक्रम

by admin

आगरा। थाना फतेहाबाद कस्बे की जय माता दी ज्वेलर्स व गारमेंट्स की दुकान से एक शातिर महिला दो सोने की अंगूठी पार कर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार को आभूषण संभालने के दौरान इस चोरी की जानकारी हुई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे महिला अंगूठी को पार करते हुए कैद हो गयी है। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में लिखित शिकायत दी है और चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दिये हैं।

मामला थाना फतेहाबाद कस्बे का है। कस्बे में ही माता दी ज्वेलर्स के नाम से पीड़ित प्रदीप शर्मा की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे के साथ आई थी। पहले उसने बच्चे के लिए कपड़े देख़े। उसके बाद सोने की अंगूठी देखी और फिर पेंडल दिखाने को कहा। पेंडल दिखाने के दौरान ही महिला ने दो अंगूठी छिपा ली और बिना कुछ लिए ही चली गयी। जब आभूषण रखने कब दौरान वजन किया तो वो कम निकला। उसके बाद सीसीटीवी को देखा तो उसमें महिला अंगूठी पार करते हुए कैद हो गयी।

पीड़ित दुकानदार का कहना है कि लगभग 6.5 ग्राम सोने की अंगूठी थी जिसकी लागत तकरीबन 24 हजार है। इस मामले में फतेहाबाद थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Related Articles