Home » जिसकी ललकार पर कांपता था बीहड़, वह भी हुआ पीएम मोदी का मुरीद

जिसकी ललकार पर कांपता था बीहड़, वह भी हुआ पीएम मोदी का मुरीद

by admin

आगरा। जिसकी एक ललकार पर कभी बीहड़ भी कांप जाया करता था वही पूर्व दस्यु अब PM मोदी के गुणगान करने से परहेज नही करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व दस्यु और चंबल के खूंखार दस्यु सरदार मलखान सिंह की जो इन दिनों PM मोदी के कार्यों की बढ़ाई करने में लगे हैं।।

आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के निवास पर मीडिया से मुखातिब ये शख्स पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह हैं। ये वो ही मलखान सिंह हैं जिन पर बॉलीबुड में तमाम फिल्मों की किरदार गढ़े गए हैं। मलखान सिंह ने PM मोदी के कार्यों की जमकर सराहना की। इतना ही नही उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया।

चंबल के बीहड़ में जीवन गुजार चुके मलखान सिंह बताते हैं कि उस समय डाकुओं के भी उसूल हुआ करते थे मगर आज के जमाने मे नेताओं का भी कोई स्तर नही रह गया है। पूर्व दस्यु ने PM मोदी के प्रति अपना समर्थन जताया है। वहीं धारा 370 पर पीएम मोदी के गुणगान किये। राम मंदिर मुद्दे पर पर भी बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम का जन्म हुआ है वह राम जन्म भूमि है वहा राम मंदिर ही बनेगा।

Related Articles

Leave a Comment