Home » नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

by admin

फिरोजाबाद। रेलयात्रियों को रेल यातायात के नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए ट्रैक्स एनजीओ नाम की संस्था की ओर से तहसील शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नुक्कड नाटक का आयोजन किया और सभी रेलयात्रियों को रेल व सड़क यातायात के नियम की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रैक्स संस्था के कार्यकर्ताओं ने यह भी समझाया कि अगर रेलवे फाटक, स्टेशन और सड़क पर वाहन चलाते समय नियम का पालन नहीं किया तो हादसे होते हैं और उसमें जान तक चली जाती है। करीब आधे घंटे तक चले इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए रेल यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गयी और सभी ने इस नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए ट्रैफिक नियम का पालन करने की बात कही।

ट्रैक्स एनजीओ के पदाधिकारियों ने बताया कि शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म संख्या दो पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को रेल यातायात व सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पर लोग बिना देखे हुए और कानों में लीड लगा कर निकलते है तो वहीं वाहन चलाते समय सड़क ट्रैफिक नियमो की अनदेखी कर देते है जिससे जान जोखिम में पड़ती है तो कभी कभी चली भी जाती है। इस दौरान स्टेशन मास्टर रमेश लाल भी मोजूद रहे जिन्होंने यात्रियों को रेल यातायात व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाली टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Comment