Home » विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की हुई बैठक

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की हुई बैठक

by admin

आगरा आये सद्गुरु चिन्मयानंद महाराज विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई के जिलाप्रमुख मुरारीलाल गोयल के निवास स्थान पर पहुँचे जहाँ चिन्मयांनंद महाराज के अनुयायियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने चिन्मयानन्द महाराज का स्वागत किया और आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद ट्रस्ट की आवश्यक बैठक सम्पन हुई जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मथुरा में बनने जा रहे ट्रस्ट के आश्रम और जनवरी माह में आगरा में बापू चिन्मयानन्द महाराज की होने वाली कथा पर विचार विमर्श हुआ।

इस बैठक के दौरान चिन्मयानन्द महाराज ने बताया कि मथुरा में कोई आश्रम नहीं है। इसलिए ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मथुरा में आश्रम बनाने की मांग हुई है जिसकी जमीन देख ली गयी है और उसकी नींव रखी जानी है।

बापू चिन्मयानन्द महाराज के घर आगमन पर ट्रस्ट के जिलाप्रमुख मुरारीलाल उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि महाराज आगरा से गुजर रहे थे तो आवश्यक बातों पर चर्चा करने के लिए उनसे रुकने का आग्रह किया गया था। साथ ही जनवरी माह में आगरा में होने वाली कथा के लिए भी चिन्मयानंद महाराज ने स्वीकृति दे दी है।

Related Articles

Leave a Comment