Home » ताज़महल प्रतिबंधित क्षेत्र में महिला पर्यटक के नमाज़ पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

ताज़महल प्रतिबंधित क्षेत्र में महिला पर्यटक के नमाज़ पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

by admin

Agra. ताजमहल पर एक बार फिर नियम तार तार हुए। ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में एक महिला ने नमाज पढ़ी। महिला के नमाज पढ़ने का फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो के वायरल होने से एएसआई विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए है। जिम्मेदार अधिकारी ऐसे किसी मामले की जानकरी न होने की बात कह रहे है।

ईद पर पढ़ी गयी नमाज

सोशल मीडिया पर महिला के ताजमहल में नमाज पढ़ने का जो फोटो वायरल हो रहा है वह गुरुवार को बताया जा रहा है। गुरुवार को ईद थी। इस अवसर पर सुबह ताजमहल की शाही मस्जिद में कोई भी नमाज़ अता कर सकता था। इसके लिए नमाज के समय ताजमहल में सभी को निशुल्क प्रवेश भी दिया गया लेकिन जो फोटो वायरल हो रहा है वो दोपहर के वक्त का बताया जा रहा है। एक महिला पर्यटक ताजमहल निहारने के लिए आई थी। महिला पर्यटक ने ताजमहल के बगीचे में जाकर नमाज़ अता की। नमाज अता करते देख वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पूर्व में भी आ चुके हैं कई मामले

आपको बताते चलें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में किसी ने नमाज पढ़ी हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आए लेकिन मामले में कोई कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी जिसके चलते पर्यटक तालमेल निहारने आते हैं और नमाज के समय में ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में नमाज भी अदा कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Comment