Home » महिला पर तमंचा लहराते दबंगों का वीडियो वायरल, संज्ञान लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुक़दमा

महिला पर तमंचा लहराते दबंगों का वीडियो वायरल, संज्ञान लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुक़दमा

by admin

आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला पर तमंचा ताने हुए हैं, महिला का विरोध करने और उसके हड़काये जाने पर यह दबंग लोग हथियार को हवा में लहराते और महिला को धमकी देते हुए गाड़ी पर बैठ कर फरार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दबंगई का यह वीडियो थाना इरादतनगर के करोंधना गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये दबंग महिला के खेत पर कब्जा करने के लिए पहुँचे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके ऊपर तमंचा तान दिया लेकिन महिला नहीं डरी। बाद में तमंचे को हवा में लहराते और धमकी देते हुए सभी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और वीडियो में दिखने वाले लोगों के खिलाफ 147, 504, 506 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि महिला को तमंचे से धमकाने वाला दबंग बसपा से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य का भाई है जो खेत पर कब्जा करने को लेकर महिला पर तमंचा तान कर दबाब बना रहा है

Related Articles