Home » उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित, ट्विटर से दी जानकारी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित, ट्विटर से दी जानकारी

by admin
Vice President M. Venkaiah Naidu Corona infected, informed from Twitter

बढ़ते कोरोना वायरस की चपेट में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू( vice president M venkaiah Naidu) भी आ गए हैं। तबीयत खराब होने पर उन्होंने जांच कराई थी, जिसके बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके आधिकारिक ट्विटर से यह जानकारी दी गई है। फिलहाल वह 1 सप्ताह के लिए होम आइसोलेट हैं। इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधि कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि, ‘उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है। उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं।’

Related Articles