Home » अचानक आगरा पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों से पूछे सवाल

अचानक आगरा पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों से पूछे सवाल

by admin

Agra. दतिया से लौटते वक्त केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव अचानक आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया, साथ ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से खुलकर वार्ता की। उन्होंने रेलवे की ओर से दी जाने वाली यात्री सुविधा और स्टेशन पर साफ-सफाई के बारे में फीड बैक लिया। स्टेशन पर रेल नीर की बोतल लेकर खड़ी लड़की के पास पहुँचे और पूछा कि रेल नीर की बोतल कितने रुपए की मिली। कैंट स्टेशन पर लगभग 10 मिनट तक वह रुके और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

आगरा कैंट स्टेशन पर रेल मंत्री की अगवानी के लिए डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल, मंडल के सभी अधिनिस्थों के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। जैसे ही रेल मंत्री स्टेशन पर उतरे तो डीआरएम आगरा ने रेल मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद रेल मंत्री सीधे यात्रियों के पास पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से पूछा कि स्टेशन पर साफ-सफाई कैसी है। यात्रियों ने सफाई को लेकर संतोष जाहिर किया। इसके बाद वो आगे बढे़ एक बालिका रेल नीर की बोतल लेकर खड़ी थी, उससे पूछा कि बोतल कितने रुपए की मिली, उसने कहा कि 15 रुपए। उन्होंने पूछा कि स्टेशन पर कोई ओवर रेट तो नहीं लेता। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पर खान-पान और सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। करीब 10 मिनट तक उन्होंने अलग-अलग यात्रियों से बात की। यात्रियों के फीड बैक पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसके बाद वो 6.42 बजे विशेष ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

अधिकारियों ने ली राहत की सांस

रेल मंत्री के निरीक्षण में सब कुछ संतुष्ट जनक मिलना और यात्रियों का फीडबैक भी आगरा रेल मंडल के पक्ष में होने से मंडल की रेल अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। रेल मंत्री की डर से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक रहने के बाद रेल मंत्री के आगरा से रवाना होने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

Related Articles

Leave a Comment