Home » केंद्रीय राज्यमंत्री ने टिफिन निकालकर खाया खाना, कहा स्वस्थ रहने के लिए पत्नी के हाथों का बना खाना ही पसंद

केंद्रीय राज्यमंत्री ने टिफिन निकालकर खाया खाना, कहा स्वस्थ रहने के लिए पत्नी के हाथों का बना खाना ही पसंद

by pawan sharma

Agra. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का है। इस वीडियो में वह रात के 11 बजे टिफिन का खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाना खाने के दौरान जब प्रश्न कर लिया गया तो उन्होंने ऐसी बात कही जो पत्नी के प्रति प्रेम को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि टिफिन पत्नी ने लगाकर दिया है। स्वस्थ रहने के लिए पत्नी द्वारा बनाया गया घर का शुद्ध भोजन ही पसंद करता हूं।

दरअसल आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ने सोमवार रात शिरकत की थी। इससे पहले उन्होंने कई कार्यक्रम अटेंड किये थे। व्यस्त रहने के चलते खाना नहीं खा पाए। उसके बाद रात को बैठकर घर से लाए हुए टिफिन से उन्होंने खाना खाया।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल अपने अनोखे कामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछली बार उनका पत्नी के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। उससे पहले उन्होंने रैंप वॉक करके सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब उनकी सादगी को दर्शाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग मंत्री जी की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment