Home » टोल पर खड़ी बस के पीछे घुसी अनियंत्रित कार, दो की मौत

टोल पर खड़ी बस के पीछे घुसी अनियंत्रित कार, दो की मौत

by admin

आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रहनकला टोल पर उस समय कोहराम मच गया जब टोल पर खड़ी बस में पीछे से एक कार तेजी के साथ घुस गई। इस घटना को देखते ही लोगों ने दौड़ लगाई और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। बताया जाता है कि इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया वहीं क्रेन की मदद से बस और कार को अलग अलग किया गया।

बताया जाता है कि UP77 AN2055 नंबर की कौशांबी डिपो की बस ग्रेटर नौयडा से लखनऊ के मजदूरों व श्रमिकों को छोड़ कर वापस आ रही थी। रहनकला टौल पर बस खड़ी हुई थी तभी तेज गति से आ रही DL 22 CH 3315 नंबर की कार अनियंत्रित होकर खड़ी बस के पीछे से घुस गई। हादसे को देख मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी। कार में दो लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक कार सवार दोनों मृतक जैतपुर के निवासी है जो दिल्ली से आ रहे थे। घटना पर पहुँची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम ग्रह के लिए भेज दिया और मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी है।

Related Articles