Home » चाचा भतीजे ने दी मुखाग्नि, कांप उठे दिल, हर आंख से बह रहें थे आंसू

चाचा भतीजे ने दी मुखाग्नि, कांप उठे दिल, हर आंख से बह रहें थे आंसू

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की नुनिहाई के रहने वाले मां बेटे शुक्रवार को कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में सड़क हादसे के शिकार हो गए। भीषण सड़क हादसे में मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।। जैसे ही यह सूचना ताजनगरी आगरा के ल नुनिहाई इलाके में पहुंची तो मानो। पूरा इलाका गमगीन हो गया। शनिवार की शाम को दोनों मां बेटे के शव आगरा पहुंचे। आपको बताते चले की नुनिहाई इलाके के रहने वाले रोहित अपनी मां सुनीता के साथ रिश्तेदार को देखने के लिए बिल्हौर जा रहा था। तभी बताया जा रहा है कि बिल्हौर में हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। शनिवार शाम को जब शव आगरा पहुंचे तो लोगों की अपार भीड़ थी। हर आंख से आंसू बह रहें थे। ऐसा गमगीन माहौल और ऐसा वीभत्स नजारा कि इलाके के कई लोगों के घरों के चूल्हे तक नहीं जले। मृतक रोहित और मृतका सुनीता के शव कोआगरा हाथरस मार्ग स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के पास मोक्षधाम पर ले जाया गया।। मां और बेटे की चिताएं एक साथ सजाई गई। तो वही मृतक रोहित के 11 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी और मृतका सुनीता के शव को उसके छोटे पुत्र राहुल ने मुखाग्नि दी। चाचा भतीजे के मुखाग्नि देते हुए का नजारा देख लोगों के दिल कांप उठे। हर आंख से आंसू बह रहे थे। पूरा इलाका गमगीन हो गया था।। नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा था। शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया जा रहा था। हर आदमी यही कह रहा था कि प्रभु की इच्छा के बिना कुछ नहीं हो सकता। नुनहाई इलाके के रहने वाले इस परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां बेटे की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया है।

Related Articles

Leave a Comment