Home » शादी के दो महीने बाद गहने-नगदी लेकर फ़रार हुई दुल्हन

शादी के दो महीने बाद गहने-नगदी लेकर फ़रार हुई दुल्हन

by admin
Two months after the wedding, the bride escaped with jewelry and cash

आगरा। शादी के 2 महीने बाद ही दुल्हन अपने ससुर और पति को बेहोश कर घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। सुबह देर से जागने के बाद जब घर वालों ने छानबीन की और दुल्हन नहीं मिली तो उसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के परिवार से बात करने के बाद पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक आगरा के एत्माद्दौला थाना के अंतर्गत नगला मोहन लाल निवासी राम लखन (उम्र 22 वर्ष) की शादी 15 मार्च 2021 को खंदौली के नाउ की सराय निवासी खुशबू 22 वर्ष के साथ हुई थी। खुशबू के माता-पिता पंजाब में काम करते हैं और वह खंदौली में मामा के साथ रहती थी।

पति राम लखन के अनुसार खुशबू काफी हाई-फाई स्टाइल में रहती थी। शुक्रवार को राम लखन की मां अन्य बहुओं को लेकर अपने मायके शादी में जा रही थी। उन्होंने खुशबू से भी पूछा तब खुशबू ने बहाना बनाकर जाने से इंकार कर दिया। रात में खुशबू ने अपने ससुर और पति को चाय पिलाई, उसके बाद उनकी सुबह ही आंख खुली। काफी ढूंढने पर खुशबू घर पर नहीं मिली।

पूरे घर में छानबीन के बाद पता चला कि खुशबू के कपड़े, अलमारी में रखे गहने और लगभग ₹50000 की नकदी गायब थी। इसके बाद लड़के के परिवार वालों ने दुल्हन की परिवार से बात की और फिर दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है।

इस मामले की जांच कर रहे इस्पेक्टर एत्माद्दौला संजय त्यागी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों के परिजनों से बात चल रही है, जांच की जा रही है। उसके बाद ही उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles