Home » गोली मारकर खंदौली पुलिस को चुनौती, देखे

गोली मारकर खंदौली पुलिस को चुनौती, देखे

by pawan sharma

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हालांकि गोली लगने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज आगरा के एसएन अस्पताल में चल रहा है।

खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव का रहने वाला 60 साल का बुजुर्ग हरपाल अपने खेत पर ट्यूबेल पर सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने हरपाल को गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया। अज्ञात लोगों द्वारा मारी गई गोली हरपाल की कमर में लगी है जिससे हरपाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आनन फानन में गोली चलने की सूचना पर पहुंची थाना खंदौली पुलिस ने घायल को एस एन अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारी गई है। बुजुर्ग हरपाल की स्थिति गंभीर है और वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस का कहना है कि घायल की स्थिति सही होने पर और ज्यादा जानकारी जुटाई जाएगी और मामले के खुलासे के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment