Home » महिंद्रा की वैन में पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत 7 घायल

महिंद्रा की वैन में पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत 7 घायल

by admin

आगरा। रविवार को आजमगढ़ से कार्यक्रम में भाग लेकर आगरा आ रहे महिन्द्रा की जैन्यू यूपी 83 टी 9889 का थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत रसौली हरी धर्मकाँटा के पास एक्सीडेंट हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 21 एन 7661 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक में सवार लोगों को कोई चोटें नही आईं लेकिन महिन्द्रा की जैन्यू में सवार 9 लोग बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को स्थानीय पुलिस/पीआरवी व एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल जनपद बाराबंकी ले जाया गया जहाँ गम्भीर रुप से घायल लोगों का उपचार शुरू हुआ। गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल जनपद बाराबंकी से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया।

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के नाम

  1. अजय सिंह उम्र 17 वर्ष (ट्रामा सेण्टर लखनऊ रेफर)
  2. आकाश सिंह उम्र 14 वर्ष
  3. सुरजीत सिंह उम्र 18 वर्ष
  4. राजा सिंह उम्र 14 वर्ष
  5. इन्द्रप्रीत सिंह उम्र 12 वर्ष
  6. करण सिंह उम्र 15 वर्ष
  7. हनी सिंह उम्र 16 वर्ष

इस दुर्घटना में 2 व्यक्ति की जिला अस्पताल बाराबंकी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाना सफदरगंज ले आये। पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी।

मृतकों का नाम

  1. सचिन सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी सियाकलां पूर्व पंचायत परौल विकासखण्ड मामेश्वरी जिला अमरोहा उ0प्र0। उम्र 18 वर्ष
  2. रामबरन पुत्र बच्चू निवासी बंजारे का पुरवा भिरखण्डी भिण्ड मध्य प्रदेश। उम्र 19 वर्ष।

बताया जाता है कि महेंद्रा कार में सवार युवक गुरु के ताल का गतका जत्था का हिस्सा थे।

Related Articles