आगरा जनपद के थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पर्वतपुरा में तेज हवा के साथ एक घर के ऊपर पेड़ टूट कर गिर गया, जिससे टीन सेट में दबने से नीचे खाना बना रहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार ममता पत्नी धर्मेंद्र सिंह एवं रामा पत्नी अनिल सिंह निवासी पर्वतपुरा थाना बासौनी मंगलवार की देर शाम को अपने घर के टीन सेट में नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी तेज हवा चली और तेज हवा के साथ घर के सामने खड़ा पेड़ अचानक टूट कर टीन सेट पर गिर गया। पेड़ गिरने से सीमेंट का टीन सेट टूट कर महिलाओं के ऊपर गिर पड़ी, जिससे वह दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए।तत्काल उन्होंने मलबे और पेड़ को हटाया। घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को परिजनों ने निजी वाहन से तत्काल फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया है, जहां दोनों महिलाओं का इलाज जारी बताया गया है।
रिपोर्टर। नीरज परिहार तहसील बाह आगरा