Home » सिटी बस में सफर हुआ महंगा, किराए में इतने रुपये हुई बढ़ोत्तरी

सिटी बस में सफर हुआ महंगा, किराए में इतने रुपये हुई बढ़ोत्तरी

by admin

Agra. आगरा की सिटी बसों में सफर करना और ज्यादा अब महंगा हो गया है। सिटी बस के किराए में इजाफा हो गया है। आगरा कैंट से लेकर भगवान टॉकीज तक लगभग ₹5 की बढ़ोतरी हो गई है। अब आम व्यक्ति को अगर आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक का सफर सिटी बस में तय करना है तो उसे लगभग ₹20 चुकाने होंगे। इससे पहले आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक का किराया ₹15 था।

आगरा शहर के ट्रांसपोर्टेशन सुविधा को और बेहतर बनाने और शहर को जाम से जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर इलेक्ट्रिक सिटी बसों को शहर की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। आम व्यक्ति बढ़-चढ़कर इलेक्ट्रिक बसों में सफर चल रहा है लेकिन अब उनका सफर भी ऑटो की तरह ही महंगा हो चला है। इलेक्ट्रिक सिटी बसों से सफर करने के किराए में लगभग ₹5 की बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी हाल ही में लागू की गई है। अब आम व्यक्ति को सफर करने के लिए अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी।

सिटी बस का सफर महंगा होने से आम व्यक्ति की जेब पर और अधिक बोझ पड़ने लगा है। सिटी बस से सफर करने वाले यात्रियों का कहना था कि सरकार सिटी बस का किराया बढ़ा रही है, कोई बात नहीं लेकिन उसके साथ उनकी आमदनी और वेतन में भी इजाफा होना चाहिए। अगर सरकार ऐसा करती है तो उन पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा लेकिन किराए में बढ़ोतरी होने से उनके महीने के बजट जरूर बिगड़ जाएगा।

सिटी बस के चालक परिचालक का कहना है कि किराए में बढ़ोतरी हुई है। शहर में जो इलेक्ट्रिक सिटी बसें दौड़ रही हैं, उन पर तो इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन जो आगरा शहर से बाहर जा रही हैं उन पर प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। क्योंकि शहर में तो यात्री आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आगरा शहर से दूर दराज के लिए सिटी बस में यात्री नहीं मिल पाते जिससे उन पर दुगनी मार पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Comment