Home » पर्यटन पुलिस ने दो परिवारों की लौटाई खुशी, देखिए कैसे…

पर्यटन पुलिस ने दो परिवारों की लौटाई खुशी, देखिए कैसे…

by pawan sharma

आगरा। रविवार को ताजमहल पर अच्छी खासी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। एएसआई कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यटन पुलिस भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रही। इस दौरान पर्यटन पुलिस को ऐसी शिकायत मिली जिनको लेकर पर्यटन पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। दो पर्यटकों ने अपने परिजनों के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पर्यटन पुलिस एक्टिव हो गई और दोनों गुम हुए पर्यटकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया इस पर पर्यटन पुलिस को दोनों पर्यटक परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया।

मथुरा से एक परिवार ताजमहल घूमने आया था उनके साथ मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय युवक भी था। ताजमहल भ्रमण के दौरान यह युवक परिवार से बढ़ गया परिवार के लोगों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं मिला इस बार परिवार ने मौजूद था सुरक्षा पुलिस को शिकायत कराई जिस पर पुलिस एक्टिव हुई और इस 27 वर्ष से युवक को ढूंढ कर उसके परिवार के सुपुर्द किया।

दूसरा मामला भी ताजमहल से ही जुड़ा हुआ है। हरियाणा का एक परिवार ताजमहल भ्रमण के लिए आया था। भीड़ के चलते अचानक से परिवार का 11 वर्षीय बच्चा गुम हो गया। बच्चों की मां बदहवास अवस्था में अपने बच्चों को ढूंढने लगी काफी प्रयास के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पर्यटन पुलिस से मदद मांगी पर्यटन पुलिस ने एक्टिव होकर इस 11 वर्षीय बच्चे को ढूंढ निकाला और उसकी मां के सुपुर्द किया

दोनों पर्यटक परिवारों के परिजन सही सलामत मिलने से दोनों परिवारों ने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगरा भ्रमण के दौरान उनके साथ अगर कोई भी अनहोनी हो जाती है तो संभल नहीं पाते और अपने पारिवारिजनों को क्या जवाब देते लेकिन पर्यटन पुलिस ने उनके गुम हुए लोगों को ढूंढ कर उनकी मुश्किलें दूर की है।

Related Articles

Leave a Comment