Home » सादा वर्दी में पर्यटन पुलिस पकड़े 4 लपके, ताजमहल के आसपास मचा हड़कंप

सादा वर्दी में पर्यटन पुलिस पकड़े 4 लपके, ताजमहल के आसपास मचा हड़कंप

by pawan sharma

Agra. लपका गैंग पर एक बार फिर पर्यटन पुलिस ने शिकंजा कसा। सादा वर्दी में तैनात होकर ताजमहल से पर्यटन पुलिस ने चार लपकों को गिरफ्तार किया जो ताजमहल भ्रमण पर आए पर्यटकों को परेशान कर रहे थे। पर्यटन पुलिस की कार्यवाही से ताजमहल पर हड़कंप मच गया। पर्यटन पुलिस ने चारों लपकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मोहब्बत की नगरी ताजमहल पर लपके पर्यटकों को अपना शिकार बनाने के लिए घूम रहे है। पर्यटक उनका शिकार न बन जाये इसलिए पर्यटन पुलिस घूम घूमकर पर्यटन स्थल को लपका मुक्त बनाने में जुटे है। इस कड़ी में पर्यटन पुलिस ने टूरिस्ट डेलाइट ऑपरेशन भी चला रखा है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटन पुलिस लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। इस अभियान के अंतर्गत ताजमहल से पर्यटन पुलिस ने चार लपकों को गिरफ्तार किया। जैसे ही पर्यटन पुलिस ने लपकों की धरपकड़ की ताजमहल पर अफरा तफरी मच गई।

फिलहाल पर्यटन पुलिस अपने इस अभियान को जारी रखे हुए है और लपकों की धरपकड़ कर रही है जिससे पर्यटकों को बेहतर माहौल मिल सके और वे बिना परेशानी के ताज भ्रमण के आंनद ले सके।

Related Articles

Leave a Comment