Home agra टोल टैक्स बढ़ा, टायरों के दाम बढ़े गए, मगर नहीं बढ़ा तो सिर्फ माल भाड़ा: कुलतरण सिंह अटवाल

टोल टैक्स बढ़ा, टायरों के दाम बढ़े गए, मगर नहीं बढ़ा तो सिर्फ माल भाड़ा: कुलतरण सिंह अटवाल

by admin
Toll tax increased, tire prices increased, but if not increased then only freight: Charanjit Singh Atwal

आगरा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा— टोल टैक्स बढ़ा, टायरों के दाम तक बढ़ गए, मगर नहीं बढ़ा तो सिर्फ माल भाड़ा।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल गुरुवार को आगरा में थे। वह पहले गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा पहुंचे। वहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट कारोबार की हालत काफी खराब है। यह अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, डीजल, पेट्रोल तक के दाम तेजी से बढ़ गए। टोल टैक्स तक में बढोत्तरी हो गई। महंगाई के नाम पर टायर के दाम तक बढ़ा दिए गए। लेकिन अब तक माल भाड़ा नहीं बढ़ाया गया।

इसके बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मुकेश कुमार गर्ग ने उन्हें आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से जुड़ी समस्याएं बताईं। तब अध्यक्ष ने कहा, वह जल्द ही आगरा के कारोबारियों की राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी में भागीदारी बढ़ाएंगे।

इसके बाद आगरा पब्लिक केरियर एसोसिएशन के देवेंद्र गुप्ता, मुन्ना पंडित, शिवम चौधरी आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मुकेश कुमार गर्ग, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, शिव दर्शन सिंह, आगरा गुड्स केरियर एसोसिएशन रमेश शर्मा, दीपक शर्मा, मोनू बघेल, विनोद बघेल, मनीष जैन, नरेश वर्मा, आगरा रिटेल ट्रक ट्रांसपोर्ट के हुक्म सिंह, आगरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राजपाल यादव, प्रेमचंद अग्रवाल, महेश पुंडीर, वरुण यादव, राजीव नगर मिनी ट्रक पब्लिक कैरियर एसोसिएशन के रतीश राघव, रविंद्र कौशिक, डॉक्टर माता प्रसाद चौधरी, मनोज सिंह आगरा एग्रीगेट ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अशोक बंसल आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: