Agra. 3 दिनों के अंदर भगवान टॉकीज चौराहे की सूरत और सीरत दोनों बदल जाएगी। भगवान टॉकीज चौराहा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। इन 3 दिनों में जहां भगवान टॉकीज फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तो वहीं भगवान टॉकीज चौराहे को जाम से मुक्त बनाया जाएगा। पूरे चौराहे को हरियाली युक्त बनाया जाएगा और इसकी कवायदे भी शुरू हो गई हैं। 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्य योजना की शुरुआत आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी रेंज नवीन अरोरा ने नगर निगम के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे के साथ फीता काटकर की।
आपको बताते चलें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगरा नगर निगम को एक चौराहे की सूरत और सीरत बदलनी थी। इसके लिए आगरा नगर निगम की ओर से भगवान टॉकीज चौराहे का चयन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 1 अक्टूबर से लेकर 3 अक्टूबर तक भगवान टॉकीज चौराहे के कायाकल्प का कार्य किया जाएगा।
मंडलायुक्त अमित कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगरा नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना के तहत भगवान टॉकीज चौराहा का कायाकल्प किया जा रहा है। 3 दिनों के अंदर भगवान टॉकीज चौराहे की सूरत और सीरत बदली जाएगी तो वहीं फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इन 3 दिनों के अंदर भगवान टॉकीज चौराहे को जाम से मुक्त बनाने की कवायद की भी होगी जिससे भगवान टॉकीज चौराहा जाम से मुक्त हो सके।

आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि भगवान टॉकीज चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। अक्सर यहां जाम की स्थिति देखने को मिलती है लेकिन नगर निगम आगरा ने यह इनिशिएटिव लिया है कि इसे जाम से मुक्त करना है। यह कार्य योजना आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ली गई है तो इस कार्य योजना को सार्थक बनाना प्राथमिकता है।

आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि भगवान टॉकीज चौराहे की पूरी तरह से कायाकल्प कर दी जाएगी। आगरा का भगवान टॉकीज चौराहा जाम के झाम से मुक्त होगा तो वहीं सौंदर्यीकरण होने से यह भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। चारों ओर हरियाली होगी और स्थितियां व्यवस्थित होगी। उनका कहना था कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत उन्हें एक ही चौराहा मिला था लेकिन एनएच पर तीन और चौराहे हैं उन्हें भी इस कार्ययोजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।