Home » यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त एक साथ डूबे, एक का शव बरामद बाकी की तलाश जारी

यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त एक साथ डूबे, एक का शव बरामद बाकी की तलाश जारी

by admin

Agra. रविवार को यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त यमुना नदी में नहाते हुए डूब गए। तीन युवकों के एक साथ नदी में डूबने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस और स्वजन मौके पर पहुँच गए। गोताखोरों की मदद से लगभग 16 घण्टे बाद एक युवक का शव जवाहर पुल के पास से बरामद किया, वहीं दो युवकों की तलाश जारी है।

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के काैशलपुर निवासी तीन दोस्त गौरव 18 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र, प्रेम शरण 17 वर्ष, दलजीत और सुमित उर्फ कालू 18 वर्ष पुत्र जोगिंदर रविवार की शाम को अपने कुछ साथियों के साथ जवाहर पुल के पास यमुना किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान तीनों दोस्तों ने यमुना में नहाने का मन बनाया। वह नदी में उतर गए। नदी में आगे पानी गहरा होने का तीनों काे अंदाजा नहीं था। नदी में आगे जाते ही वह गहरे पानी में डूबने लगे।उनके शोर मचाने पर किनारे मौजूद साथियों ने बचाने का प्रयास किया। मगर, सफल नहीं होने पर उन्होंने भागकर इसकी जानकारी नदी के किनारे मौजूद अन्य लोगों को दी। तब तक तीनों दोस्त नदी में डूब चुके थे।

इस घटना की जानकारी तीनाें दोस्तों के परिजनों को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जवाहर पुल के नीचे जुट गए। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर तीनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी। रात ज्यादा होने के चलते उनका पता नहीं लग सका।
सोमवार की सुबह से पीएसी के गोताखाेरों ने तीनों दोस्तों की तलाश दोबारा शुरू की। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला संजय कुमार त्यागी दलबल के साथ मौके पर रहे। इस दौरान गोताखोरों ने एक दोस्त सुमित उर्फ कालू का शव बरामद कर लिया। बाकी दोनों युवकों की तलाश जारी है।

Related Articles