Home » यूपी के इस नए गठबंधन ने घोषित किया सीएम का चेहरा, प्रत्याशी का बढ़ाया मनोबल

यूपी के इस नए गठबंधन ने घोषित किया सीएम का चेहरा, प्रत्याशी का बढ़ाया मनोबल

by admin
This new alliance of UP declared the face of the CM, boosted the morale of the candidate.

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नया गठबंधन ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ तैयार हुआ है। इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और पीस पार्टी शामिल है। सोमवार को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा और एआईएमआईएम के पदाधिकारी आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के अंतर्गत पीस पार्टी और जन अधिकार मंच के प्रत्याशियों के समर्थन में मंटू लाल स्थित अहमद या कॉलेज में एक छोटी बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई।

अहमदिया कॉलेज पहुंचने पर पीस पार्टी और जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के अंतर्गत पार्टी के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आयु और जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को 31 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पार्टी के दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और पार्टी के गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

दक्षिण विधानसभा सीट के प्रत्याशी आलमगीर आलू वाले पर सभी की निगाह रही। क्योंकि दक्षिण विधानसभा पर सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं और इस बार बड़ी पार्टियों ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को इस सीट पर टिकट नहीं दी है। पीस पार्टी आलमगीर को इस सीट से चुनाव लड़ा रहे हैं। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस सीट के बारे में पार्टी नेताओं और प्रत्याशी आलमगीर से वार्ता की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अगर बड़ी पार्टियों ने मुस्लिम समाज को तवज्जो नहीं दी है तो लोगों के समर्थन के चलते पीस पार्टी बड़ी पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी प्रत्याशी दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते पीस पार्टी के प्रत्याशी विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे।

भागीदारी गठबंधन अगर इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करता है तो इस गठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरा बाबू सिंह कुशवाहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने तय करके उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया है। अगर गठबंधन के सरकार के रूप में उनकी विजय श्री होती है तो वही मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन इस समय उनके कंधों पर मुख्यमंत्री का चेहरा होने के चलते ही बड़ी जिम्मेदारी है।

दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी आलमगीर आलू वाले ने बताया कि डॉ अयूब पीस ने कहा कि दमदारी के साथ चुनाव लड़ो। समाज को एकजुट करना है और मुस्लिम लीडरशिप मजबूत करनी है। उनके इस कथन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है। मजबूती के साथ कल आखिरी दिन सघन जनसंपर्क किया जाएगा और मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ा जाएगा।

Related Articles