Home » आगरा में महिलाओं-युवतियों की इस बड़ी समस्या का समाधान होगी ये सुविधा

आगरा में महिलाओं-युवतियों की इस बड़ी समस्या का समाधान होगी ये सुविधा

by pawan sharma

आगरा। घर से बाहर खरीदारी करने या फिर सफर के लिए निकली हुई महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है जब टॉयलेट लगती है। महिलाएं हो या फिर युवतियां। भीड़भाड़ वाले बाजार या सड़क किनारे शर्म के कारण खुले में टॉयलेट नही जा सकती और सुनसान इलाके में अनहोनी का डर उन्हें सताता रहता है। आगरा शहर में आधी आबादी की इस समस्या होने जा रहा है।

महापौर नवीन जैन के प्रयास से भीड़भाड़ वाले मार्किट, एम जी रोड के साथ अन्य स्थानों पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण कराया है। शहर में बने इन टॉयलेट को पिंक टॉयलेट नाम दिया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में ऐसे 30 टॉयलेट बनाये जा रहे है। नगर निगम की ओर से अब तक 25 टॉयलेट का निर्माण कर दिया गया है और शेष पांच टॉयलेट का जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि महिलाओं को घर से बाहर निकलने के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। 30 टॉयलेट का एक साथ उद्घटान कर आधी आबादी को समर्पित कर दिया जाएगा। यह टॉयलेट पानी-बिजली की सुविधाओं से लैस है। जिनका इस्तेमाल आधी आबादी बेहिचक कर सकेगी।

Related Articles

Leave a Comment