Home » रेलवे कॉलोनी में चोरी, रजाई गद्दे से लेकर रसोई के समान तक ले गए चोर

रेलवे कॉलोनी में चोरी, रजाई गद्दे से लेकर रसोई के समान तक ले गए चोर

by pawan sharma

आगरा। अज्ञात चोरों ने एस एंड टी विभाग में हेल्पर शिव प्रताप सिंह के आवास को सूना पाकर अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरो ने आगरा कैंट नार्थ, रेलवे कॉलोनी स्थित शिव प्रताप सिंह के मकान नंबर जे 19 ए में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर मे रखा सामान, अलमारी में रखी नगदी को लेकर फरार हो गए। पीड़ित रेल कर्मचारी को घर लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित रेल कर्मचारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वो सरकारी कार्य से प्रयागराज हेड क्वार्टर गया हुआ था। आज सुबह करीब 8 बजे जब अपने घर वापस पहुँचा तो घर के दरवाजे का ताला खोलने के बाद पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में कपड़े व अन्य सामान बिखरा हुआ था और पूरा चोरों ने पूरा घर साफ कर दिया। चोर 30 हज़ार की नकदी चार गैस सिलेंडर, बर्तन, रजाई गद्दे, लैपटॉप, व कपड़ो से भरे बेग को ले गए।

पीड़ित रेल कर्मचारी ने बताया कि अज्ञात चोर ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर चौरी की वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला है। रेलवे कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी से रेल कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रेलवे आवासों की हालत खराब होने के चलते चोर आसानी से रेलवे कर्मचारियों के आवास को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में रेल कर्मचारी इस बात को समझ नहीं पा रहे आखिर किस तरीके से अपनी नौकरी को अंजाम दें।

Related Articles

Leave a Comment