Home » कारखाने से 80 किलो चांदी और 1 लाख नकदी ले उड़े चोर, पीड़ित के उड़े होश

कारखाने से 80 किलो चांदी और 1 लाख नकदी ले उड़े चोर, पीड़ित के उड़े होश

by admin

आगरा। पुलिस कोरोना के प्रकोप को खत्म करने के लिए लॉक डाउन का सख्ती से पालन व जरूरत मंदों की मदद करने में लगी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के व्यस्तता का फायदा अज्ञात चोर उठाने में लगे हुए है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक चांदी कारोबारी के चांदी के कारखाने को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोर कारखाने से लगभग 80 किलो चांदी और एक लाख की नगदी चुराकर ले गए। घटना की जानकारी होते ही चांदी व्यापारी के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड स्थित नैनाना ब्राह्मण की है। शिव शंकर कुशवाहा नाम के व्यक्ति का चांदी का कारखाना है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात घर में सभी लोग थे। कारखाने की रखवाली के लिए बाहर सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने चांदी के कारखाने में धावा बोला। चोर छत के रास्ते से चांदी के कारखाने में घुसे और लगभग 80 किलो चांदी के साथ कारखाने में रखी नगदी ले गए। चोर पीछे पड़ोसी की छत से कारखानों की छत पर चढ़े और इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है और अज्ञात चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है क्योंकि चांदी व्यापरियों की थी जिसका माल तैयार करके उसे देना था।

Related Articles