Home » सूर्य और शनि आमने—सामने, समसप्तक यानि अशुभ योग में बच कर रहें ये चार राशि वाले

सूर्य और शनि आमने—सामने, समसप्तक यानि अशुभ योग में बच कर रहें ये चार राशि वाले

by admin
These four zodiac signs should be saved in Samsaptak Yoga

आगरा। सूर्य और शनि आए आमने—सामने। बन गया समसप्तक योग। इस अशुभ योग में चार राशि वाले रहें विशेष सावधान।

भगवान सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को हुआ है। वह कर्क राशि में आ चुके हैं। इधर शनि पहले से ही मकर राशि में हैं। ऐसे में यह दोनों ही ग्रह आमने—सामने आ चुके हैं। यहां आपको बता दें कि सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव रहता है। वैदिक ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान ने बताया कि इन दोनों ग्रहों के आमने—सामने आने पर समसप्तक योग बनता है। सूर्य और शनि में पिता—पुत्र का संबंध है। ऐसे में इनका दृष्टि संबंध अशुभ होता है। इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है लेकिन चार राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त तक यही स्थिति रहेगी।

वैदिक ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान

वैदिक ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान ने बताया कि समसप्तक योग में लोगों के बीच मनभेद होते हैं। मतभेद बढ़ते हैं। अगर कुंडली में इन ग्रहों की दशा अच्छी नहीं है तो कामों में आपको असफलता मिलेगी। मन में निराशा होगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा असर मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशिवालों पर पड़ेगा। इन्हें विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

उनके अनुसार, इन चार राशि वाले जातकों के लिए धन हानि का योग है। बीमार होने की प्रबल आशंका है। तनाव की स्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि अगर शनिवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए, तो इसका प्रभाव कम होगी। जलाभिषेक के बाद शिवलिंग के पास दीपक जलाएं। ओम नम: शिवाय का जाप करें। इसके अलावा प्रदोष व्रत से भी इसका अशुभ प्रभाव कम होगा।

Related Articles

Leave a Comment