Home » फिरोजाबाद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पति ने पत्नी और उसकी भाभी का गला काटा

फिरोजाबाद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पति ने पत्नी और उसकी भाभी का गला काटा

by admin
When the door of the room opened, the husband's clothes were stained with blood, the wife's body was on the floor.

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में डबल मर्डर से सनसनी। पति ने अपनी पत्नी और उसकी भाभी का गला काटा।

फिरोजाबाद में बुधवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पत्नी से झगड़े के बाद आग बबूला हुए पति ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि थाना एका क्षेत्र के गांव निनावली की रहने वाली 23 साल की शिवानी की शादी एटा के अवागढ़ निवासी आशु वाल्मीकि के साथ हुई थी। शिवानी का पति से विवाद चल रहा है। वह अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही थी। उसकी 30 साल की भाभी सुनीता के डिलीवरी होनी थी। उनकी सहायता के लिए वह मंगलवार को दिल्ली से गांव निनावली आई थी।

इसकी जानकारी आशु को लग गई। वह भी बुधवार को गांव में आ गया। वह सीधे पत्नी के घर पहुंचा। वहां उसका पत्नी से विवाद हो गया। आशु ने पत्नी से साथ चलने को कहा। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इससे वह आग बबूला हो गया। उसने किसी धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया।

चीख सुनकर पास में ही मौजूद सुनीता ने शोर मचाया तो आशु ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद तो वहां चीख पुकार मच गई। परिजन जाग गए। आसपास के लोग भी आ गए। एक साथ दो शव देख गांव वालों में सनसनी फैल गई।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जांच की। गांव वालों से बात की।

एसएसपी ने बताया कि एका के गांव निनावली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Comment