Home » हाथी घाट पर यमुना नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

हाथी घाट पर यमुना नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

by admin
The youth who drowned in the Yamuna river at Hathi Ghat did not get a clue even on the second day

आगरा। हाथी घाट पर यमुना नदी मेें नहाने गए युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग। परिवार मेें कोहराम। पुलिस फोर्स में शामिल होना चाहता था युवक।

यमुना में नहाने गए दो युवकों में से एक युवक यमुना नदी में डूब गया। युवक के डूब जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पुलिस युवक को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं लग सका है।

मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत हाथी घाट का है। बताया जाता है कि मंगलवार शाम को दो युवक यमुना किनारे नहाने के लिए गए थे। दोनों युवक पुलिस लाइन निवासी बताए गए थे। बताया जाता है कि नहाने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह यमुना में डूब गया।

हाथी घाट पर अरुण के ​परिवारीजनों का रोेरोकर बुरा हाल था।

युवक को पुलिस फोर्स करनी थी जॉइन
जानकारी के मुताबिक जो युवक यमुना में डूबा है, वह पुलिस लाइन निवासी अरुण था। उसके पिता की 2008 में मौत हो गई थी। अरुण पुलिस फोर्स जाने की तैयारी कर रहा था। उसकी जॉब लगने वाली थी और इसकी पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ था लेकिन इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लगभग 16 घंटे हो चुके हैं रेस्क्यू ऑपरेशन को
अरुण की तलाश कर रहे रेस्क्यू टीम को लगभग 16 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अरुण का कोई पता नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस और रेस्क्यू टीम अरुण को ढूंढने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसीलिए अरुण का अभी तक कुछ भी पता नहीं लग सका है। इस घटना के बाद से अरुण के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Comment