Home » सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महिलाओं की भूमिका अहम

सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महिलाओं की भूमिका अहम

by admin
The role of women is important in preserving the cultural heritage

आगरा। राजदरबार स्पेसस पूर्व नाम नरसी विलेज कॉलोनी की महिलाओं ने सावन मास के तीज पर्व पर सांस्कृतिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारत की परंपराओं और लोक संस्कृति पर चर्चा हुई।

पश्चिमपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुए रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष साधना राणा ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महिलाओं की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन मानव सभ्यता से जुड़ी है, भावी पीढ़ी को परंपरा और लोक संस्कृति की धरोहर हम सबको मिलकर ही सौंपना है। इसके लिए ऐसे मेल मिलाप के कार्यक्रमों का आयोजन खास महत्व रखता है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मनोरंजक खेल जिसमें 1 मिनट पिक इन टाइम, अंको का खेल आदि का लुत्फ़ उठाया। इस मौके पर महिलाओं ने ब्रज की लोक संस्कृति से जुड़े तर्ज पर मस्ती भरे नृत्य भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में रंगबिरंगे परिधानों में मौजूद महिलाओं में अंजलि पांडे राय, शिल्पी आर्य, शीतल, सपना, शालिनी शर्मा , अमृता सिंह, सुजाता सिंह, कुसुम लता विनय सक्सेना, आरती चाहर, शोभा गुड़िया और चित्रा गौड़ आदि शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Comment