Home » बकरी चराने गए युवक को यहाँ मिली महिला की लाश

बकरी चराने गए युवक को यहाँ मिली महिला की लाश

by admin

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के दुरा गांव के जंगलों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती का शव जंगल में पड़ा मिला। युवती के शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए तो वहीं क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के चेहरे को तेजाब से जलाया गया था जिसके कारण पुलिस को शिनाख्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा

लेकिन वहां जमा ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त 23 वर्षीय अनीता के रूप में की। जिसके बाद दोहरा गांव में मातम सा छा गया तो वहीं पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंच गया। क्षेत्रीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया तो वहीं मृतिका के हत्यारे को पकड़ने के लिए छानबीन भी शुरू कर दी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि अनीता पिछले तीन दिनों से गायब थी। जिसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय पुलिस से की थी। इस सम्बन्ध में अनीता के परिजनों ने अनीता के गायब होने के पीछे रवि नाम के युवक पर शक जताया था लेकिन पुलिस को अनीता का कोई सुराग नहीं लगा पाया।

बताया जाता है कि 26 अप्रैल को सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर बाद तक वो घर नहीं लौटी। परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

शनिवार दोपहर गांव के जंगल में बकरी चराने वाले ने युवती का जला हुआ शव देखा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास छानबीन की। युवती का शव चेहरे से पेट तक बुरी तरह जला हुआ है। आशंका व्यक्त की गई कि शव को तेजाब से जलाकर शिनाख्त मिटाने की कोशिश की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जंगल में शव मिला है जिसकी शिनाख्त हो गयी है। शव को पहचान छुपाने के लिए जलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाकर छानबीन की जा रही है। जरूरत पड़ी तो शक के दायरे में आए लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment