Home » लॉकडाउन में नौकरी छूटने से परेशान युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग

लॉकडाउन में नौकरी छूटने से परेशान युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग

by admin
The troubled youth jumps into the Yamuna river after leaving the job in lockdown

आगरा। नोएडा की एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहे युवक ने कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूट जाने से परेशान होकर यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से युवक को सकुशल बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश उर्फ आशीष उम्र 25 वर्ष पुत्र हरिओम निवासी सगरा थाना कोतवाली नगर सदर प्रतापगढ़, नोएडा में जगुआर सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। लॉकडाउन के चलते कंपनियां बंद हो गई तथा सत्य प्रकाश की नौकरी छूट गई। इसके बाद उसने अपने घर जाने की तैयारी की। बस से बैठकर वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घर जा रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक वह बस से उतर गया तथा वाजिदपुर पुल के पास पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।

आसपास बैठे ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डौकी पुलिस को दी। तथा ग्रामीण गोताखोर उसे निकालने के लिए यमुना नदी में कूद पड़े। प्रभारी निरीक्षक डॉकी अशोक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से उसे यमुना नदी से निकलवाया। उसके कागजात के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। एसओ डौकी अशोक कुमार के मुताबिक युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Related Articles