Home » आगरा कैंट स्टेशन पर ख़ूब बिक रहा है पानी वाला ताज़महल, स्टॉल लगाने वाले शिल्पियों के खिले चेहरे

आगरा कैंट स्टेशन पर ख़ूब बिक रहा है पानी वाला ताज़महल, स्टॉल लगाने वाले शिल्पियों के खिले चेहरे

by admin
The Taj Mahal with water is selling well at Agra Cantt station, the faces of the artisans who set up stalls

Agra. आगरा कैंट स्टेशन पर पानी वाला ताजमहल खूब बिक रहा है। कैंट स्टेशन आने वाले यात्री और पर्यटक पानी वाले ताजमहल को खूब खरीद रहे हैं। इस ताजमहल की कीमत भी आपकी पहुंच में है इसीलिए हर कोई इसे आसानी से खरीद रहा है। पानी वाले ताजमहल की बिक्री होने से शिल्पी भी उत्साहित हैं और रेलवे स्टेशन पर बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की बात कह रहे है। उनका कहना है कि जब से स्टॉल लगी है सबसे अधिक पानी वाला ताजमहल ही बिका है।

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत लगी स्टॉल

देश के प्रधानमंत्री लोकल फ़ॉर वोकल को बढ़ावा दे रहे हैं तो वहीं हर शहर के स्थानीय प्रोडक्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की इस योजना के तहत ही आगरा रेल मंडल की ओर से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की योजना शुरू की गई। इस योजना के माध्यम से शहर के स्थानीय प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर स्टाल लगाने की अनुमति दी गई है। आगरा रेल मंडल ने भी आगरा कैंट स्टेशन पर आगरा शहर के मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए शिल्पियों को स्टाल उपलब्ध कराई है। जिससे स्टेशनों पर आने वाले यात्री एवं देशी-विदेशी पर्यटक आगरा के मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट से रूबरू हो सकें और उनकी वस्तुओं को खरीद सकें।

तीन शिल्पियों को दी स्टॉल

मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल की ओर से मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट से जुड़े तीन व्यवसाय और शिल्पियों को स्टेशन पर स्टॉल उपलब्ध कराई है जहां शिल्पी मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट के सभी वस्तुओं को बेच रहे हैं।

मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट की शिल्पी मार्बल से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाते हैं। हाथी, छोटा घर या फिर लाइट लैंप जैसी वस्तुएं तो मिलती है लेकिन ताजमहल सभी की पहली पसंद रहता है। मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट के ताजमहल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। विभिन्न प्रकार के ताजमहल में सबसे अधिक इस समय पानी वाला ताजमहल बिक रहा है जिसे शिल्पी उन्हें बेहतरीन अंदाज में बनाया है। शीशे में बंद कर उसमें पानी और ताजमहल दोनों का संगम अद्भुत दिख रहा है। यह ताजमहल सबकी पसंद और पहुंच में है, इसीलिए स्टेशन पर सबसे अधिक यही ताजमहल बिक रहा है।

Related Articles