Home » ब्रज रत्न अवार्ड का छठवां संस्करण अलंकरण समारोह 21 दिसंबर को, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

ब्रज रत्न अवार्ड का छठवां संस्करण अलंकरण समारोह 21 दिसंबर को, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

by admin
The sixth edition of the Braj Ratna Award at the decoration ceremony on December 21, the Governor will honor

आगरा। ब्रज रत्न अवार्ड का छठवां संस्करण अलंकरण समारोह 21 दिसंबर को आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ब्रज की विभूतियों को बृज के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत करेंगी। शुक्रवार को इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित की जानी विभूतियों के नामों की घोषणा रत्न उद्घोष कार्यक्रम में हुई। ब्रज रत्न अवार्ड से इस बार अलंकृत होने वाली 11 विभूतियों में प्रमुख रूप से विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया शामिल हैं। काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद प्रख्यात कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे।

बृज की इन विभूतियों को मिलेगा अवॉर्ड

  1. एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष
  2. हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत)
  3. चौधरी बदन सिंह, (पूर्व विधायक), गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक
  4. प्रो. बलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद एवं राष्ट्रचिंतक
  5. कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
  6. कर्नल मनहर शर्मा, मॉडल एवं अभिनेता
  7. वंदना गुप्ता, अभिनेत्री एवं मॉडल
  8. हेमलता काला, क्रिकेटर
  9. डॉ. ज्ञान प्रकाश, प्रसिद्ध सर्जन
  10. कथक गुरु एवं नृत्यांगन काजल शर्मा
  11. हास्य कवि रमेश मुस्कान

ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

शख्सियतों के नामों की घोषणा के बाद ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड सलाहाकार समिति के अध्यक्ष व डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के गोपाल गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू मनोरम बजाज के डायरेक्टर राममोहन कपूर, न्यूरोफिजीशियन डॉ. नरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

संयोजक बृजेश शर्मा, सह सयोजक डॉ. आरएन शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट आदि ने अपने सम्बोधन में आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के डॉ. बी.के. सिंह डॉ. अशोक शर्मा, शकुन बंसल, अंकित जैन, मयंक जैन, अंशुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, जितेंद्र त्रिलोकानी, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. पंकज नगायच, कवि पवन आगरी, आदर्श नंदन गुप्ता, डा. महेश धाकड़ आदि विशेष रूप से रहे मौजूद रहे।

पूरन डावर ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन हुआ था। जिसमें से चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने के लिए जूरी बोर्ड का गठन किया गया था। जूरी के सदस्यों के मत के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया गया है।

स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बताया कि साहित्य, खेल, अभिनय, नृत्य और संगीत जैसी 10 विधाओं में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज से जुड़े सितारों को यह अवार्ड दिया जाता है। इस समारोह का उद्देश्य ब्रज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है।

Related Articles