Home » प्रत्याशी का नामांकन कराने आये एक समर्थक के ये देख उड़े होश, कलेक्ट्री में मच गई अफरा तफ़री

प्रत्याशी का नामांकन कराने आये एक समर्थक के ये देख उड़े होश, कलेक्ट्री में मच गई अफरा तफ़री

by pawan sharma

आगरा। जिला मुख्यालय पर उस समय ऑफर तफरी मच गई जब एक प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए जिला मुख्यालय आये उसके एक समर्थक ने अपनी दुल्हन को एक वकील के चैम्बर में शादी के लिबास में देखा। जैसे ही प्रत्याशी समर्थक वकील के चैम्बर में पहुँचा उसके होश उड़ गए। उसकी विवाहिता पत्नी अपने प्रेमी के साथ शादी करने जा रही थी। यह देखकर उस युवक के होश उड़ गए। युवक ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी।

सूचना पाकर आनन फानन में विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए और लड़की के प्रेमी के साथ शादी करने को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की की मां और भाई जहां फूट फूट कर रोने लगे तो वहीं लड़की की भाभियों ने लड़की और लड़के को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ा चला गया और यह विवाद हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया।

लड़की को उसकी भाभियां पीटने लगी तो लड़की और उसका प्रेमी को अपनी जान बचा कर एसएसपी कार्यालय भागना पकड़ा। भाग रहे लड़की लड़के के पीछे उसके परिजन दौड़ पड़े। जैसे ही लड़की लड़के को पीटने के लिए भीड़ एसएसपी कार्यालय पहुँची तो उन्हें बचाने के लिए पुलिस सामने आई। इस दौरान लड़की के परिजनों ने महिला कांस्टेबल से भी मारपीट कर दी। पुलिस ने उन्हें कमरे में बंद किया और फिर थाना नाई की मंडी भेज दिया।

इस मामले में एसपी ग्रामीण रवि कुमार का कहना है कि अगर दोनो पक्षो में से कोई तहरीर देगा तो कार्यवाही की जाएगी। महिला सिपाही को भी उन्होंने मर्जी होने पर मुकदमा लिखने की बात कही पर महिला कांस्टेबल ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया। लड़की की माँ का कहना था कि लड़की की शादी टेड़ी बगिया में की थी। कल शाम को लड़का लेकर आया है कि वो लड़की की ससुराल से आया है। यह लड़की यहां कैसे आई पता नही है। आज लड़की के साथ मारपीट हो गयी है। लड़की कह रही है कि वो इसी लड़के के साथ रहने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Comment